फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइटीबीपी ने शहीद दीप कुमार को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
हीरानगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद दीप कुमार के परिजनों को सम्मानित करते आईटीबीपी के अध? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। पुलिस स्मृति दिवस पर वीरवार को दीप चौक में आईटीबीपी की 47 बटालियन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बटालियन के अधिकारी और जवानों ने चौक में लगे शहीद दीप कुमार की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दौरान शहीद की माता को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

उप कमांडेंट किशन चंद ने यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा देश के खातिर शहीद होने वाले हमेशा सबको याद रहते हैं। वह इस देश के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा शहीद दीप कुमार का परिवार आईटीबीपी का हिस्सा है। हम हमेशा इनके साथ खड़े रहेंगे। सीआरपीएफ के मुख्यालय में भी कमांडेंट प्रहलाद पासवान ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें