फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर संचालकों को लगाने होंगे धर्म कांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अब खनन विभाग स्टोन क्रशरों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी में है। निदेशालय की ओर से जिला खनन अधिकारियों (डीएमओ) को दो टूक निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर कड़ाई से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्टोन क्रशर संचालकों को धर्म कांटे स्थापित करने और खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को भार तोल की पर्ची के साथ फार्म-ए सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार सामने आ रहे अवैध खनन और अवैध रूप से निर्माण सामग्री ढोने के मामलों के बाद निदेशालय ने यह सर्कुलर जारी किया है। इससे पहले विभाग ने लीज धारकों को दो टूक निर्देश दिए थे कि वे हर हाल में धर्म कांटे लगाएं। इन धर्म कांटों का रिकॉर्ड रखा जाएगा, जिसमें लीज लेने वालों को ब्लॉक से किए जा रहे खनन का हिसाब देना होगा। रोजाना स्तर पर इसका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे विभाग यह पैमाना तय करेगा कि ब्लॉक में जारी हुई लीज के हिसाब से कितना खनन किया जा चुका है।
ताजा सर्कुलर के अनुसार जिला खनन अधिकारी को स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा लीज धारकों से ली गई खनन सामग्री और बेची गई सामग्री की जांच और मिलान भी साप्ताहिक स्तर पर सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें