फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में कोई खलल न डाले, इसके लिए प्रवेशद्वारों व सीमावर्ती इलाकों में चौकसी कड़ी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वारों पर नाकों के साथ सीमावर्ती इलाकों में चौकसी कड़ी की जाए। अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाए। खुफिया तंत्र को मजबूत किया जाए, ताकि आतंकी यात्रा में खलल न डाल सकें। ये निर्देश रविवार को कठुआ पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू मुकेश सिंह ने पुलिस अफसरों को जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही लखनपुर में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए स्थापित किए पंजीकरण व स्क्रीनिंग काउंटरों का भी जायजा लिया। इसके बाद एडीजीपी ने जिला पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक प्रशासन यात्रा की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार मंथन कर रहा है। पुलिस महकमा भी यात्रा के दौरान सुरक्षा पुख्ता करते में जुटा हुआ है। डीआईजी विवेक गुप्ता के साथ रविवार शाम सात बजे के करीब लखनपुर पहुंचे एडीजीपी ने एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल के साथ लखनपुर में दौरे के दौरान अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों को नशा तस्करों व हथियारों की सप्लाई करने व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडीजीपी ने कहा कि दो साल बाद होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी पुलिस व सुरक्षाबलों के कंधों पर हैं। राष्ट्रविरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें