फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसे अंगार, बाजारों से भीड़ गायब, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पारा 44 डिग्री पार कर गया। रविवार जिले में इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। इससे बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आमद कम हो गई है। तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पार्कों और जलस्रोतों का सहारा ले रहे हैं। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.8 दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को पारा 44.4 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया और दोपहर में तो आसमान से अंगार बरसने जैसी गर्मी रही। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। भीषण गर्मी का असर जहां आम लोगों को प्रभावित कर रहा है। वहीं, बाजारों में भी इसका असर साफ दिख रहा है।
जिले के पहाड़ी इलाकों में वीरवार को हुई बारिश के बाद एक दिन के लिए भले ही लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन लगातार बढ़ रही गर्मी का प्रकोप मैदानी इलाकों में परेशान कर रहा है। भीषण गर्मी से सबसे ज्यादा स्कूल जाने वाले विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं। राहत पाने के लिए लोगों के पसंदीदा स्थल ड्रीमलैंड पार्क स्थित नहर में पानी का स्तर काफी कम होने के बावजूद यहां राहत की डुबकी लगाने के लिए दिन भर भीड़ जुटी रही। हालांकि मौसम विभाग ने जिले के पहाड़ी इलाके बनी, डुग्गन और लोहाई मल्हार में 16 से 18 मई के बीच बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है, जिससे जिले में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें