कठुआ। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) के स्वतंत्र निदेशक प्रोफेसर डॉ. अमित कंसल ने वीरवार को माश्का स्थित सेवा-2 पावर स्टेशन माशका का औचक दौरा किया। उन्होंने परियोजना की हेड रेस टनल की मरम्मत के बाद बिजली उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सभी अधिकारियों से परियोजना से निर्बाध बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परियोजना प्रमुख सुप्रकाश अधिकारी ने डॉ. कंसल का स्वागत किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों के बारे में निदेशक को जनकारी दी। साथ ही परियोजना के संचालन और रखरखाव के बारे में भी बताया। डॉ. कंसल ने परियोजना के सामुदायिक सामाजिक दायित्व की भी समीक्षा की। बिजली परियोजना की कार्यप्रणाली और राजभाषा कार्यान्वयन कार्य और राष्ट्र के लिए परियोजना द्वारा किए जा रहे योगदान की सराहना। परियोजना प्रबंधन के अन्य वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश, जीजीएम (इलेक्ट्रिकल) और पंकज वशिष्ठ जीएम (सिविल) भी उपस्थित रहे।