फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में लक्ष्मण ने काटी सूपर्णखा की नाक

विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। शहर के विभिन्न स्थानों पर रामलीलाओं का मंचन जारी है। शहर के प्रमुख रामलीला मैदान में जारी रामलीला के मंचन में लक्ष्मण ने सूपर्णखा की नाक काटी और राम ने खर व दूषण का वध किया। इस दृश्य को देखकर दर्शक खूब रोमांचित हुए।
विज्ञापन

समय के साथ रामलीला मंचन में आगे बढ़ रही रामकथा को देखने के लिए उमड़ रहे दर्शकों के सामने सोमवार को पेश किए गए दृश्यों में भगवान श्री राम के अनुज लक्ष्मण से विवाह की जिद कर रही सूपर्णखा के नाक को काट दिए जाने का दृश्य सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला रहा। इस दृश्य में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे स्वतंत्र भारत, राक्षसी सूपर्णखा का किरदार निभा रहे अभितेष शर्मा के अभिनय को दर्शकों ने सबसे ज्यादा सराहा। इस दौरान जैसे ही लक्ष्मण ने राक्षसी सूपर्णखा की नाक काटी तो वहां मौजूद दर्शक रोमांचित होकर जय श्री राम का जयघोष करने लगे। इसके उपरांत सूपर्णखा की नाक को काटे जाने का बदला लेने गए राक्षसों का वध भी भगवान श्री राम ने किया। राक्षसों के वध के बाद रावण दरबार में सूपर्णखा के जाने एवं मदद मांगने संबंधी दृश्य को भी कलाकारों ने बखूबी पेश किया। आपको बता दें कि शहर के आसपास भी कई स्थानों पर रामलीला का मंचन जारी है। शहर के पटेल नगर, वार्ड 9, वार्ड 4 कस्बा नगरी और लखनपुर में भी रामलीला मंचन के दौरान विभिन्न दृश्य दिखाए जा रहे हैं। जिसे देखने के लिए देर रात तक लोग उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें