फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से काटकर कर छिपाई गई देवदार की लकड़ी हुई बरामद

विज्ञापन
जब्त की गई लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ/बनी। बनी फॉरेस्ट रेंज के वन और एफपीएफ कर्मचारियों ने देवदार की अवैध कटाई के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। देर रात कड़ाके की सर्दी के बीच चलाए गए अभियान में टीम ने सुरजन पंचायत में एक आवासीय परिसर से लकड़ी जब्त की। डीएफओ बसोहली अश्विनी मित्तल ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर चलोग में वन विभाग की टीम ने एक आवासीय परिसर में छापा मारा। परिसर में ताला लगा हुआ पाया गया। देर रात होने के चलते टीम रातभर कड़ाके की सर्दी में मौके पर ही डटी रही।
विज्ञापन

अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मजिस्ट्रेट, पुलिस पार्टी और स्थानीय सरपंच मौके पर पहुंचे। जिनकी मौजूदगी में सभी औपचारिकताओं का पालन करने के बाद परिसर खोला गया। लकड़ी को जब्त कर उचित जब्ती के तहत रेंज कार्यालय बनी लाया गया और आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। मामले में पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बताया कि 16 लॉग मामले में बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि अवैध कटाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले समय में सभी जब्तियों को बनी में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें