खेल प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन करने के पर छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अध्यापक, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। उत्तराखंड और जयपुर में राष्ट्रीय एथलेटिक मीट में भाग लेने वाले राजकीय माध्यमिक विद्यालय जसरोटा के छात्रों करण सिंह और नून को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक गुरनाम सिंह ने बताया कि कर्ण सिंह ने कबड्डी में स्वर्ण पदक और नून ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक और 20 किमी दौड़ में रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने दोनों ही छात्रों को ट्रॉफी भेंट करते हुए कहा कि उन्होंने स्कूल के साथ गांव जसरोटा का नाम भी रोशन किया है। वे स्कूल के रोल मॉडल हैं, और उन्हें गांव के अन्य छात्रों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
इस मौके पर परमीना, मान्या, तलजिंदर, शम्मा और अक्षिता को भी चित्रकारी, नारा लेखन, निबंध लेखन प्रतियोगिता, आदि जैसी स्वच्छता पखवाड़ा गतिविधियों में भाग लेने के लिए पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित था।