कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम जिला स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप सपन्न हो गई है। स्पोर्ट्स काउंसिल और हॉकी जम्मू और कश्मीर की ओर से आयोजित चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हीरानगर हॉकी क्लब ने 5-0 के अंतर से मैच जीत लिया।
फाइनल मैच में हीरानगर हॉकी क्लब का सामना जसमेरगढ़ हॉकी क्लब के साथ हुआ। इस एक तरफा मुकाबले में हीरानगर हॉकी क्लब ने 5-0 के अंतर से मैच जीत लिया। जिसमें तीन गोल सूरज सिंह ने और दो गोल संदीप सिंह ने किए। सेवानिवृत्त साईं कोच सतीश शर्मा ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित करते हुए प्रतिभागियों की सराहना की। मैच के संचालन में रोहित शर्मा, हर्ष देव सिंह, सार्थक वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर हॉकी जम्मू और कश्मीर के अध्यक्ष राजीव शर्मा और महासचिव डॉ. तरण सिंह के अलावा स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रबंधक सतपाल सिंह, जूडो कोच शक्ति गुप्ता, विनोद कुमार, ज्योति नरेश, तिलक राज आदि उपस्थित रहे।