फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से सिंचाई का पानी न मिलने पर किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। देवल गांव के किसानों के लिए बनाई गई नाज नहर से इलाके के करीब पांच सौ किसानों पानी ही नहीं मिल रहा है। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों रमेश चंद्र, सोनू शर्मा, हैप्पी शर्मा, साहिल शर्मा, आदि ने बताया कि कई महीनों से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे किसान काफी चिंतित हैं। इस संबंध में कई बार सिंचाई विभाग और बिलावर के आला अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। हर छह महीने के बाद इलाके के हजारों किसान सिंचाई विभाग को भुगतान करते हैं, इसके बावजूद तीन महीनों से पानी नहीं मिल रहा।
उन्होंने कहा कि धान की फसल को इस समय काफी नुकसान पहुंच रहा है। सरसों उगाने का यही समय होता है। लेकिन, सिंचाई की व्यवस्था न होने के कारण कुछ भी हो पाना संभव नहीं। प्रधानमंत्री का सपना किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना करना है। लेकिन, जब सिंचाई नहीं होगी तो आय कैसे बढे़गी?
विज्ञापन

किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नाज नहर में पानी का इंतजाम किया जाए, जिससे देवल सहित अन्य कई इलाकों के हजारों किसानों को राहत मिल सके। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एईई रंजीव गुप्ता ने कहा कि मौसम खराब होने के चलते कुछ बाधाएं आई हैं। बुधवार सुबह तक नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें