फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गर्मी के मौसम में पनपने वाले मच्छरों के कारण मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां होती हैं। जिससे आम लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का बचाव अभियान जारी है। वीरवार को विभाग की मलेरिया विंग ने शहर के सावन चक, शास्त्री नगर और न्यू बस स्टैंड से सटे मोहल्लों में लोगों को बीमारियों से लड़ने के लिए जागरूक किया। वहीं कई स्थानों पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी किया।
विज्ञापन

इस संबंध में मलेरिया इंस्पेेक्टर लोकेश राज ने बताया कि जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राधा कृष्ण के निर्देश पर पिछले करीब एक सप्ताह से जारी इस अभियान में विभाग की तीन टीमें लगातार काम रही है। अभी केवल उन्हीं इलाकों में विभाग की टीम जा रही है, जहां गत वर्ष डेंगू के मामले सामने आए थे। इन इलाकों में लोगों को पानी के स्टोरेज पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पानी की जांच भी की जा रही है। इसके बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें