फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण सीमित रहेगा श्री गणेश उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना संक्रमण के चलते शहर में होने वाला श्री गणेश महोत्सव समारोह सीमित रखा गया है। इसकी जानकारी श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव दिवाकर शर्मा ने दी है।
विज्ञापन

13 वीं बार होने वाले समारोह के बारे में बताया कि प्रशासन द्वारा एक समय में पच्चीस लोगों के कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अनुमति दिए जाने के कारण उक्त फैसला ट्रस्ट के सदस्यों ने किया है। उन्होंने कहा कि शहर में होने वाले समारोह में हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते रहे हैं। लेकिन पिछले दो बार से महामारी के कारण इसे सीमित रखा गया है।
इस बार कार्यक्रम सीमित होने के कारण इसे ब्राह्मण सभा के सभागार में होना है। यहां 10 सितंबर को ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा सुबह 8 बजे स्थापित की जाएगी, जहां प्रतिदिन सुबह भगवान को पूजन और हवन किया जाएगा। शाम के समय भगवान की आरती की जाएगी। इस दौरान दिनभर श्रद्धालु भगवान का दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

दस दिनों तक पूजा अर्चना के बाद 19 सितंबर को भगवान का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्तों से कोरोना निर्देशों का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करने के साथ दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें