फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता के सपने को पूरा करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में डीसी कार्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ डीसी राहुल यादव ने किया। जिसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और नगर पालिका पिकअप वैन के माध्यम से एकत्रित कचरे का निस्तारण भी किया।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डीसी ने कहा कि स्वच्छ भारत राष्ट्रपिता का सपना है। लिहाजा देश को साफ सुथरा रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने घर, कार्यालय और सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता का संदेश फैलाने की अपील की।
उधर, आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज से प्लॉगिंग रन शुरू की गई। जिसे डीसी राहुल यादव ने रवाना किया। प्लागिंग रन में भाग ले रहे नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी के स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत, सुरक्षित भारत के नारे लगाने के अलावा स्वच्छता संदेश वाली तख्तियां लेकर सुरक्षा दस्ताने पहने स्वयंसेवकों ने कचरा संग्रहण बैग ले जाकर शहर के मुख्य बाजारों से जॉगिंग करते हुए कचरा एकत्र किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों के साथ बातचीत करते हुए डीसी ने युवाओं से स्वच्छ भारत के राजदूत तरह कार्य करने के साथ अपने परिवेश को साफ करने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और प्लास्टिक आधारित अपशिष्ट का उचित उपयोग करने के लिए आम लोगों को शिक्षित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत जिले की सभी पंचायतों और नगर वार्डों में सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता संबंधी गतिविधियां की जा रही हैं।
पुलिस कर्मियों ने ली स्वच्छता को अपनाने की शपथ
कठुआ। जिला पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल की अगुवाई में सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाने के साथ देश को स्वच्छ बनाने के लिए अपना हरसंभव योगदान देने की शपथ ली। एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को अपने कार्यस्थल के साथ घरों के आसपास साफ-सफाई रखकर लोगों के सामने उदाहरण बनने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें