फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल अभियान के तहत लोगों में बांटी गई निशुल्क दवाईयां

विज्ञापन
एकल अभियान के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित मेडिकल कैंप में दवाएं प्राप्त करते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट के नगरोटा गूजरू कंधारनु गांव और सलोर गांव में एकल अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद लोगों का मेडिकल चेकअप कर फ्री में आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड संजीव डोकिया, पंकज कुमार बीपीसीएल कंस्ट्रक्शन ऑफिसर श्रीनगर, ईशु कुमार ट्रेनिंग मैनेजर जम्मू, और कृषि विभाग के एईओ संजीव मेहता मौजूद रहे । डॉ इंदु खजूरिया ने लोगों का चेकअप कर फ्री आयुर्वेदिक दवाइयां दी। डॉ इंदु खजूरिया ने बताया कि शिविर में 234 लोगों को फ्री आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई। शिविर में ग्राम संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह मनकोटिया ने लोगों को आरोग्य और योगा के बारे में जानकारी दी और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया और बताया कि इस वर्ष 2021 में आयुष विभाग के साथ मिलकर यह 122 वां शिविर है। इस मौके पर पंचायत की सरपंच सुमन लता, उपाध्यक्ष अंचल बसोली और अरुण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें