कठुआ। शहर के वार्ड 10 स्थित एक जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई। शाम के समय हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने आग को किसी तरह का काबू किया लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।
दुकानदार रोमी शर्मा ने बताया कि वह किसी काम के कारण कठुआ से बाहर गया हुआ था। जिसके कारण दुकान बंद थी। शाम को करीब 4.30 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देखा। तो इसकी जानकारी फायर सर्विस को दी। जिन्होंने आग को काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभी दुकान से समान बाहर निकालकर रखा गया है जिसके चलते नुकसान के बारे में सही गणना कर पाना संभव नही है।