शेरपुर क्षेत्र के किसानों को बिजली विभाग द्वारा पंप सेट चलाने के लिए लगाया ट्रांसफार्मर ठीक न किए जाने से भारी दिक्कतों से परेशान होना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी देने हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं करवाया तो तहसील कार्यालय पर धरना लगाकर बैठ जाएंगे।
किसान जनक राज, अशोक कुमार, बनारसी दास, बोध राज, तरसेम लाल का कहना है कि ट्रांसफार्मर दो माह से खराब है जिस कारण किसान धान की फसल को सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर बीस के करीब किसानों ने कनेक्शन ले रखे हैं।
धान की फसल के समय तीन माह तक ही सिंचाई की अधिक जरूरत होती है। लेकिन इस समय भी बिजली न होने से सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान समय पर किराया दे रहे हैं लेकिन बिजली विभाग उन्हें बिजली मुहैया नहीं करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो तहसील कार्यालय पर धरना लगाकर बैठ जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से विभाग की होगी।