कठुआ। जिला में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम की ओर से दी गई दबिशों में 55 लीटर अवैध शराब व 300 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया। पंजाब विधानसभा के आम चुनाव के मद्देनजर आबकारी टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने प्राप्त लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देश पर गठित विभाग की टीम में शामिल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, रजी अहमद, अमित शर्मा की टीम ने लखनपुर में नाका लगाया। इसके अलावा कंगडयाल, छटियाल, निहालपुर, तरफ सांजी और जराई क्षेत्रों में छापेमारी की। इस प्रक्रिया में आबकारी टीम ने 55 लीटर अवैध शराब और 300 किलोग्राम लाहन के साथ अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने का कच्चा माल बरामद किया। जिसे बाद में मौके पर नष्ट कर दिया गया।