जब्त की गई लाहन नष्ट करती आबकारी टीम। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जारी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने जिले के तीन अलग-अलग गांव में औचक दबिश देते हुए वहां से अवैध शराब निर्माण के लिए 750 किलोग्राम लाहन को बरामद किया है।
आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देश पर गठित टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर रजी अहमद और अमित शर्मा की टीम ने शहर से सटे जराई, तरफ सांझी और चक दराब खां में दबिश दी। जहां अवैध रूप से शराब का निर्माण करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखी गई लाहन के साथ-साथ शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को टीम ने जब्त किया। इसके बाद टीम ने सभी स्थानों से बरामद की गई 750 किलोग्राम लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया है।