फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने 600 किलोग्राम लाहन को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जारी है। बुधवार को विभाग की टीम ने जिले के तीन अलग-अलग गांव में औचक दबिश देते हुए वहां से अवैध शराब निर्माण में प्रयोग होने वाली 600 किलोग्राम लाहन को बरामद किया है।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देश पर गठित टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर रजी अहमद और अमित शर्मा की टीम ने फ्लोट, बनियाड़ी और चक मढ़ीन में औचक दबिश दी। जहां अवैध रूप से शराब का निर्माण करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखी गई लाहन के साथ-साथ शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को टीम ने जब्त किया। जिस का कोई भी वारिस सामने न आने के बाद टीम ने सभी स्थानों से बरामद की गई 600 किलोग्राम लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें