फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 केंद्रों पर हुई सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से रविवार को सब इंस्पेक्टर (गृह विभाग) के पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई। इसके लिए कठुआ जिले में तीस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिला मजिस्ट्रेट ने परीक्षा की अवधि के दौरान केंद्रों और आसपास धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध रहे।
विज्ञापन

जेकेएसएसबी की ओर से कई परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी के साथ निगरानी रखी गई। परीक्षा को पारदर्शी कराने के लिए प्रदेश प्रशासन ने सब इंस्पेक्टर पद की इन परीक्षाओं को पुलिस की जगह जेकेएसएसबी से आयोजित करने का निर्णय लिया था। प्रदेश में गृह विभाग में पुलिस के सब इंस्पेक्टर पदों के लिए लिखित परीक्षा से 1200 पद भरे जाने हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर पद के लिए पहली बार परीक्षा बोर्ड करा रहा है। इससे पहले परीक्षा का जिम्मा पुलिस विभाग के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें