बिजली लाइनों को दुरूस्त करने में जुटे कर्मचारी
- फोटो : KATHUA
कठुआ। बीते सोमवार तक पहाड़ी इलाकों में जारी रहे बर्फबारी से बाधित हुई बिजली आपूर्ति बनी सब डिवीजन के लगभग सभी इलाकों में बहाल कर लिया गया है। फिलहाल बिजली विभाग नुकसान के आकलन में जुटा हुआ है, लेकिन सीजन की दूसरी इस भारी बर्फबारी ने बिजली विभाग को बड़ा नुकासान पहुंचाया है। दर्जनों खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं तो वहीं बिजली लाइनें भी टूट चुकी थी। उधर, माइनस तापमान और बर्फ से घिरी वादियों, दर्रों और ऊंचे पहाड़ों पर दिन रात एक कर बिजली विभाग की टीमें पिछले चार दिनों तक युद्धस्तर पर अभियान में जुटी रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बनी सब डिवीजन में इन दिनों रात का न्यूनतम तापमान माइनस दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है। वहीं दिन में अच्छी धूप खिलने के बीच हाड़ कंपाने वाले सर्द हवाएं चल रही हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ की ओर से शुक्रवार को किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विशाल महाजन ने बताया कि 4 से 6 फरवरी तक खराब मौसम की संभावना है। ऐसे में किसानों को 2 फरवरी से पहले यूरिया और अन्य पौध संरक्षण रसायनों के छिड़काव सहित सभी कृषि कार्यों को पूरा करने की सलाह दी गई है।
बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित
बिलावर। महानपुर फिंतर 33 केवी बिजली लाइन की मरम्मत के चलते बिलावर और उसके आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार 29 जनवरी, 31 जनवरी, 2 फरवरी, 4 फरवरी और 6 फरवरी को बिलावर के कई इलाकों में शटडाउन रहेगा। शटडाउन का समय सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक रहेगा। इससे बिलावर, परनाला सहित आसपास के कई गांव में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।