फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती ने लोगों के छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं। लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कोहग पंचायत के पूर्व सरपंच ताराचंद, संजीत शर्मा, विकास कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि गर्मियों के मौसम की शुरुआत होने के बाद बिजली आपूर्ति का कोई निर्धारित समय नहीं रहता है। कब बिजली आएगी और कब चली जाएगी, किसी को कुछ नहीं मालूम। लोगों ने कहा कि रात के समय कई बार बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने कहा कि हर महीने बिजली के बिलों का भुगतान करने के बावजूद बिजली विभाग लोगों को सही प्रकार से सुविधा प्रदान नहीं कर पा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द बिजली विभाग ने अपने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया तो मजबूर होकर सड़कों पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संज्ञान लेने की मांग की है। जिससे सही प्रकार से बिजली सुविधा मिल सके और इस भीषण गर्मी में लोगों को बगैर बिजली के न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें