फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरली पंचायत में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। डेरली पंचायत के वार्ड 1 में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की। रामकोट के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में पानी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। जिसके चलते कई लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंच अंचल सिंह ने बताया कि भूजल विभाग का लगाया हैंडपंप एक साल से खराब पड़ा है। लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक स्त्रोतों का रुख करना पड़ता है। यहां के करीब प्राकृतिक स्त्रोतों में भी पानी पीने के लायक नहीं है। पंचायत में प्राकृतिक जल स्रोत भी दूर-दूर तक दिखाई नहीं देते। इसलिए समस्या बहुत बड़ी है।
स्थानीय मुस्ताक अहमद ने भूजल विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि खराब पड़े हैंडपंप को जल्द ठीक किया जाए, अन्यथा लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। शबीर अहमद ने कहा कि उनके गांव में हैंडपंप पीने के पानी का एकमात्र स्रोत है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गुहार लगाई कि वह भूजल विभाग से हैंडपंप जल्द ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें