फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से पटा व्यू प्वाइंट स्वच्छ भारत मिशन पर उठा रहा सवाल

विज्ञापन
झाड़ियों से पटे व्यूप्वाइंट के मार्ग व गंदगी को दिखाते लोग, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बसोहली में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, यहां पर्यटन के मद्देनजर जिन व्यू प्वाइंट्स का निर्माण कराया गया है, वह आज बदहाल होकर खंडहर हो रहे हैं। पर्यटन विभाग के खर्च किए करोड़ों रुपये आज धूल फांक रहे हैं। इससे पर्यटक भी निराश हैं।
विज्ञापन

नगर कमेटी उपाध्यक्ष अभिनव राजदान, स्थानीय शौकी कपूर, शंभू नाथ, सोनू आदि ने बताया कि जिला प्रशासन और सरकार स्वच्छ भारत अभियान के बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन इस व्यू प्वाइंट में पड़ी गंदगी से यह साबित होता है कि बसोहली में स्वच्छ भारत अभियान आज तक कामयाब नहीं हो पाया है। शायद आगे भी कामयाब नहीं होगा। अभिनव राजदान ने बताया कि यह स्थान नगर कमेटी या पंचायत की हद में आता है? यह भी अभी तक साफ नहीं है।
व्यू प्वाइंट की छतों में लगाई गई फाइबर शीट टूट चुकी हैं। बिजली फिटिंग का सामान चोरी हो चुका है। हाई मास्ट लाइटें और उनमें प्रयोग होने वाले ट्रांसफार्मर भी झाड़ियों में पड़े धूल फांक रहे हैं। इस व्यू प्वाइंट की ओर आने वाले रास्ते पर एसडीओपी कार्यालय से लेकर टीआरसी इमारत तक करीब 30 लाइटें भी तीन वर्षों से खराब पड़ी हैं। लोग रोजाना शाम को भ्रमण करने के लिए आते हैं। अंधेरे में जहरीले जीव जंतु के हमले की भी आशंका बनी रहती है। कई दिनों से इस मार्ग पर जहरीले सांप निकल रहे हैं, जो कई बार लोगों के मार्ग में भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिस मार्ग पर ये लाइटें खराब पड़ी हैं, वह मार्ग व्यू प्वाइंट के अलावा बोटिंग प्वाइंट पर्यटन स्थल पुरथु, पलाही पंचायत, आदि स्थानों की ओर जाता है। इस व्यू प्वाइंट के मार्ग में भांग ने अपना बसेरा बना लिया है, जिससे पैदल मार्ग भी नजर नहीं आता। वहीं, इसकी सीढ़ियां टूट चुकी हैं। गंदगी तो इतनी है कि लोग यहां से गुजरने में भी परहेज करते हैं।
व्यू प्वाइंट के भीतर जहरीले जीव जंतुओं और कबूतरों का बसेरा है। इस व्यू प्वाइंट से रंजीत सागर झील, अटल सेतु बोटिंग प्वाइंट, पंजाब, हिमाचल, आदि राज्यों की वादियों और पहाड़ों के मनोरम दृश्यों को साफ देखा जा सकता है। लोगों ने पर्यटन विभाग जिला प्रशासन डिव काम से मांग की है कि बसोहली में अगर पर्यटन को बढ़ावा देना है, तो ऐसे व्यू प्वाइंट्स का रखरखाव करना जरूरी है। स्वच्छता और हर सुविधा के बाद ही पर्यटकों को बसोहली की ओर आकर्षित किया जा सकता है।
खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराने के लिए नगर कमेटी के ईओ पीआर को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, व्यू प्वाइंट पर भी साफ सफाई कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
- तिलकराज थापा, एडीसी, बसोहली

झाड़ियों से पटा वयूप्वाइंट का मार्ग, संवाद।- फोटो : KATHUA

बसोहली स्थित रंजीत सागर झील का व्यू प्वाइंट, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें