रेलवे स्टेशन पर डेंगू से बजाव की जानकारी चस्पा करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में दो और लोगों को डेंगू से संक्रमित पाया गया है।
जिले में अब तक डेंगू के दर्जन भर संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को इस बीमारी की चपेट में आए लोगों में एक लखनपुर और एक शिवानगर निवासी है। इस कारण सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन इलाकों में दवाई का छिड़काव करेंगी।
उधर, अमर उजाला की खबर के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। मलेरिया विंग की टीम सुबह रेलवे कॉलोनी गोविंदसर में पहुंची, और डेंगू संक्रमित पाए लोगों की जानकारी एकत्रित की। इसके साथ आसपास के इलाकों में टीम ने दवा का छिड़काव भी किया है। वहीं, रेलवे प्लेटफॉर्म से लेकर गांव की गलियों में विभाग ने मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विज्ञापन भी लगाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि रविवार को मलेरिया विंग की टीमों ने गोविंदसर और रेलवे कॉलोनी में दवा का छिड़काव किया है। कुछ लोगों को डेंगू हुआ है, जिनके स्वास्थ्य और यात्रा इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
रेलवे कॉलोनी में कीटनाशक का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, संवाद।- फोटो : KATHUA
डेंगू के मामलों के सामने आने के बाद कठुआ रेलवे स्टेशन पर कीटनाशक का छिड़काव करता स्वास्थ्य विभाग - फोटो : KATHUA