फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई का रखें ध्यान, आसपास जमा न होेने दें पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों में इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें गांवों में जाकर लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए बरते जाने वाले एहतियात के बारे में जानकारी दे रही हैं। इसी के साथ इन टीमों की निगरानी में दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। घरों में साफ पानी भी ज्यादा दिन तक जमा न होने दें। पक्षियों के लिए लगाए पानी के बर्तनों में रोजाना पानी बदलें। बाजू को पूरी तरह ढक कर रखें। जानकारी के अनुसार उपमंडल में डेंगू के मरीजों की संख्या 40 के करीब है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। कस्बे में भी निकाय समिति की ओर से हर दो दिन के बाद फागिंग कराई जा रही है।
तेजी से चल रहा सैंपलिंग का काम
बीएमओ स्वामी शरण अंजल ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसलिए हमारी टीमें डेंगू के मरीजों के इलाज के साथ-साथ जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। इसके साथ ही सैंपलिंग का काम भी पूरी तेजी से चल रहा है। उपमंडल में 40 के आसपास डेंगू के मामले सामने आए हैं। मरीज काफी हद तक ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी को अगर तेज बुखार होने पर, जोड़ों में दर्द, आंखों के आसपास दर्द, जुकाम, खांसी, मसल पेन जैसा महसूस होता है, तो नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें