फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को उप मंडल के चेयरमैन महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अनुभाग मुख्यालय नगरोटा गुजरू में बैठक की। इस दौरान विभागीय कार्य संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया। मोहिंदर कुमार ने कहा सरकार अभी तक अस्थायी कर्मियों की मांगों को पूरा करने में नाकाम रही है। हम एक बार फिर से सरकार के समक्ष सभी अस्थायी कर्मियों को जल्द स्थायी करने की मांग रखते हैं।
विज्ञापन

साथ ही अस्थायी कर्मियों का 70 माह का बकाया वेतन जल्द दिया जाए। यूनाइटेड फ्रंट के मेंबर परषोत्तम कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी दिल्ली यूटी की तर्ज पर अस्थायी कर्मियों को एक सम्मानित वेतन दिया जाए। इस बीच अस्थायी कर्मियों ने सरकार से जून 2020 माह का 58 कर्मियों का बकाया वेतन देने की मांग की और जिन अस्थायी कर्मियों की नौकरी के दौरान मृत्यु हुई, उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग रखी गई । उन्होंने कहा की यदि सरकार जल्द मांगो को पूरा नही कर पाई तो जल शक्ति भिभाग के अस्थायी कर्मचारी 22 जून से 24 जून तक एक बार फिर युनाइटेड फ्रंट जम्मू के आह्वान पर तीन दिन की काम छोड़ हड़ताल करेंगे। बैठक में किशोरी लाल, जोगिंदर पाल, राम सिंह, सागर सिंह, मोहन लाल, बाबू राम, मखन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें