फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 1 में करीब एक माह पूर्व हुई मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यवाही से स्थानीय लोग खुश नहीं हैं। इसलिए, सोमवार को लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल से मिला और पीड़ितों को न्याय देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रधान एसके भंडारी ने बताया कि वार्ड 1 में रहने वाला एक प्रॉपर्टी डीलर आए दिन लोगों के साथ इस तरह की मारपीट की करता है। लगभग एक महीने पहले ही उसने वार्ड के तीन युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना की शिकायत कठुआ थाना में दर्ज कराई गई थी। लेकिन, पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है। इस कारण मामले में एसएसपी से मिलकर कार्यवाही को तेज करने की मांग की है। उधर, एसएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह स्वयं इस मामले में थाना प्रभारी से बात कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें