फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को लावारिस छोड़ने वालों पर कार्रवाई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हाईवे पर लावारिस मवेशियों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हादसों की संख्या बढ़ती देख लोगों ने मांग की है कि लावारिस मवेशियों को गौशालाओं में पहुंचाया जाए, और इन्हें छोड़ने वालों पर उचित कार्रवाई हो।
विज्ञापन

स्थानीय राकेश कुमार ने कहा कि हाईवे पर लोग दूध न देने वाले मवेशियों को ऐसे ही छोड़ देते हैं। पिछले हफ्ते मेला मोड़ पर बाइक के आगे अचानक बछड़ा आने से जोरदार टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा दिन में हुआ था। लेकिन, रात के समय इस तरह के हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। इसलिए, प्रशासन लावारिस पशुओं को गौशालाओं में छोड़े। ताकि, हाईवे पर न इनको कोई नुकसान हो और न ही वाहनों को।
एक और नागरिक रमन कुमार ने बताया कि दो दिन पहले चड़वाल के मुख्य चौक के नजदीक रात के समय काले रंग का एक बछड़ा अचानक हाईवे पर आ गया। जम्मू की तरफ से आ रही एक कार उससे जा टकराई। इससे बछड़ा घायल हो गया, और कार में बैठा एक परिवार बाल-बाल बचा। इस तरह के हादसे लावारिस मवेशियों के कारण आए दिन होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें