फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को कुचलने वाले कार चालक की हो जल्द गिरफ्तारी

विज्ञापन
बॉर्डर डीएसपी से मिलने जाते मथुरा चक गांव के लोग।- संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। बीते सोमवार को ओल्ड सांबा-कठुआ रोड पर मथुरा चक में सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति की अज्ञात कार से टक्कर लगने पर मौत हो गई थी। वीरवार को स्थानीय लोगों ने इस घटना में न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

अज्ञात कार चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर वीरवार को मथुरा चक का शिष्टमंडल बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन से मिला। स्थानीय सरपंच रवि शर्मा ने बताया कि इस गांव के रजनीश सिंह की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद से पूरा गांव सदमे में है। पुलिस अब तक कार और उसके चालक का सुराग नहीं लगा पाई है। बॉर्डर डीएसपी से गांव के लोगों ने चालक को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। ताकि, मृतक के परिवार को न्याय मिल सके।
सरपंच राहुल हंस ने कहा कि ओल्ड सांबा-कठुआ रोड पर तेज रफ्तार में चलने वाली गाड़ियों पर लगाम कसी जाए। पुलिस नाके लगाकर तेज गति में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करे। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो इस तरह के हादसे आगे भी होते रहेंगे। इनकी बात को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद डीएसपी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में पुलिस अलग-अलग पहलू से पड़ताल कर रही है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही वाहन चालक गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें