फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरी महानपुर लिंक सड़क की पुली टूटने से लोग परेशान

विज्ञापन
महानपुर। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
महानपुर। सेरी महानपुर लिंक सड़क पर बनाई गई पुली टूटने के कारण दमलाड, नौशेरा और आसपास के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारी इस जगह का दौरा कर समस्या जान चुके हैं, लेकिन फिर भी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कुछ समय पहले पुली टूटने पर स्थानीय तहसीलदार रमेश सिंह ने मौके का जायजा लिया था। उनके अलावा डीडीसी अध्यक्ष कर्नल महान सिंह ने भी सेरी महानपुर का दौरा कर पुली बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को आंकलन करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी अजय कुमार, संजय कुमार, अनिल मेहरा, आदि ने बताया कि इस रास्ते से दमलाड और नौशेरा पास पड़ता है। इसीलिए, इस लिंक सड़क का लोग ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। पुली टूटे हुए लगभग एक महीना हो गया है, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया।
उन्होंने अतिरिक्त जिला उपायुक्त तिलक राज थापा से मांग की है कि वह मौके का दौरा कर टूटी पुली की स्थिति का जायजा लें। वहीं, तहसीलदार रमेश सिंह ने बताया कि उन्होंने उपरोक्त पुली के निर्माण के लिए ब्लॉक अधिकारी को लिखा है। कोशिश है कि जल्द से जल्द पुली का निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें