महानपुर। माडापट्टी के पास रंजीत सागर झील में एक डूबे युवक का शव मिला है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और किश्तियों की सहायता से मंगलवार दोपहर बाद शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा महानपुर ले जाया गया है।
महानपुर चौकी अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोपहर को माडा पट्टी के पास रंजीत सागर झील में एक युवक के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। स्थानीय लोगों और किश्तियों की सहायता से युवक को तलाशने का कार्य किया गया। शाम के समय शव को बरामद कर लिया गया है। जिसकी पहचान मोहम्मद कबीर (28) निवासी माडापट्टी के रूप में हुई है। बताया गया कि कुछ वर्षों से युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।