हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चड़वाल के नजदीक सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद नजदीकी पुलिस ने शव को जीएमसी कठुआ पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम कुछ लोगों ने सड़क के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद