केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बसंतपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को जमीनी नेता कहते हैं। हमें भी जमीनी नेता लगते थे लेकिन उनकी जमीनें नहीं रहीं, क्योंकि लोग उनके साथ नहीं रहे।
अनुराग ने लोगों से कहा कि राजनीतिक जमीन आप खिसकाएं कब्जे वाली जमीन हम वापस लेंगे। उन्होंने कहा कि दो-दो बार सांसद रहने के बाद भी पूर्व सांसद ने क्षेत्र के लिए कोई योजना नहीं लाई। जनसभा के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।