फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें चरण में ब्लॉक रियासी में होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। डीडीसी एवं पंचायत उपचुनाव के आठवें चरण के रियासी ब्लॉक में होने वाले मतदान का वीरवार को प्रचार थम गया है। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। ब्लॉक में 11113 मतदाताओं के लिए 23 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं, जहां शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। ब्लॉक से भाजपा के चमन लाल भगत, एनसी-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी जगजीवन लाल, अपनी पार्टी के बोध राज मीनिया और ज्ञान चंद निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। इस के साथ ही म्यूनिसिपल कमेटी के वार्ड 11 में भी पार्षद के लिए उपचुनाव होगा। वार्ड से भाजपा की संतोष कुमारी, कांग्रेस की रिंपी दूबे और निशा देवी निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें