फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज निर्माण में महत्वपूर्ण हैं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में जारी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के दूसरे दिन नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। कॉलेज की एनएसस इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने समाज के निर्माण में बेटी के महत्व के बारे में लोगों में जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य डॉ. संगीता नागरी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या को हतोत्साहित करना, बालिकाओं की सुरक्षा और अस्तित्व सुनिश्चित करना, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने लड़कियों को देश के सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा संविधान भी लड़कियों समानता का अधिकार देता है। उन्होंने समाज में सुधार लाने के लिए एनएसएस इकाई द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भी सराहना की। इस मौके पर डॉ. अश्विनी खजूरिया, प्रो. रविंदर कौर, डॉ. नरेश शर्मा, प्रो. राज कुमारी, डॉ. रजनी खजूरिया, प्रो. पल्लवी और डॉ. सुरेखा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें