फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडी माता दौला के लिए यात्रा रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बग्गन गांव से मंगलवार को चंडी माता दौला के दरबार के लिए वार्षिक यात्रा रवाना हुई। यात्रा में गांव के 100 लोग शामिल हुए। इस दौरान महामाई के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

सरपंच सुरेंद्र सिंह और माता के पुजारी संजय सांजन ने कहा कि यात्रा की शुरुआत वर्ष 1947 में हुई थी। बनी विधानसभा क्षेत्र स्थित चंडी माता दौला के दरबार में माथा टेकने के लिए हर वर्ष लोग जाते हैं। रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे भी लगाए जाते हैं।
यात्रा में शामिल महामाई के भक्तों ने कहा कि शाम पांच बजे महामाई के दरबार में पहुंचेंगे। दौला गांव में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह महामाई के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह अपने गांव लौटेंगे। मान्यता है कि महामाई के दर्शन से कष्ट दूर होते हैं। साथ ही वह प्राकृतिक आपदाओं से लोगों की रक्षा भी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें