फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ वीरवार को छठ पर्व संपन्न हो गया। इससे मौके पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। इसे देखने के लिए स्थानीय लोग भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के बरमोरा स्थित नहर के किनारे छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्ध्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व संपन्न हो गया। व्रतियों ने पारण कर व्रत पूरा किया।
पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ठंड के बावजूद भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अलसुबह ही व्रती और अन्य लोगों की भीड़ घाट पर जुटनी शुरू हो गई थी। वहीं काफी संख्या में श्रद्धालु रातभर नहर के किनारे ही जुटे रहे। इस दौरान रातभर भजनों के माध्यम से उन्होंने छठी मैया व सूर्यदेव का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें