हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा(आईबी) पर भी दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। देश की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा से सटे गांव बोबिया में आम लोगों के साथ मिलकर दिवाली मनाई।
बीएसएफ के अधिकारियों और आम लोगों में मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर जो जवान घर पर अपने परिवार के साथ यह त्योहार नहीं बना सके, उन्होंने यहीं पर त्योहार मनाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों के साथ मिलकर त्योहार मनाने से उनकी खुशी दुगनी हो गई। संवाद