फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर की गंगा साहित्य अकादमी वार्षिक युवा पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर के करवाल गांव की बेटी गंगा शर्मा ने प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी वार्षिक युवा पुरस्कार 2020 हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है। इसी के साथ यह पुरस्कार हासिल करने वाली वह पहली डोगरा महिला हैं।
विज्ञापन

युवा लेखिका गंगा शर्मा को भारतीय विद्या भवन बंगलूरू में 17 से 19 अक्टूबर तक चले कार्यक्रम में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर काम्बरा और हिंदी कवि अरुण कमल ने गंगा को उनकी 29 कविताओं के मना दा बोआल संग्रह के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में 24 भाषाओं के 24 लेखकों और कवियों को भी सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के लिए गंगा को इसी वर्ष 12 मार्च को चुना गया था। पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक प्रशस्ति पत्र और 50 हजार का चेक प्रदान किया गया। गंगा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त लेक्चरर राजकुमार की बेटी है। उनकी माता गीता देवी भी राज्य पुरस्कार विजेता हैं, जो वर्तमान में डोगरी डिपार्टमेंट जीसीडब्ल्यू परेड ग्राउंड जम्मू में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें