फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली में हनुमान जी का झंडा फहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। नगर के रामलीला मैदान में युवाओं, गणमान्य व्यक्तियों, रामलीला क्लब के सदस्यों की मौजूदगी में रक्षाबंधन पर हनुमान जी का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर हनुमान की आरती, बजरंग बाण, हनुमान जी के जयकारे आदि गाए गए। उपस्थित रामलीला क्लब के कलाकारों, सदस्यों एवं स्थानीय लोगों में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

रामलीला क्लब के प्रधान चंद्रशेखर वसोत्रा ने बताया कि अब रामलीला के मंचन को लेकर रिहर्सल शुरू कर दी जाएगी। बसोहली के लोगों ने सदियों पुरानी परंपरा को आज भी संजोए रखा है। रक्षाबंधन के दिन बसोहली रामलीला मैदान में हनुमान का झंडा फहराया जाता है, जिसे हर वर्ष हनुमान का रोल, रामलीला में भाग लेने वाले एवं स्थानीय लोग ध्वजारोहण करते हैं। इस झंडे को रामलीला के अंतिम दिन रावण के वध के बाद उतारा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें