फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक यात्राओं में शामिल न होने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश का मौसम और कोरोना संक्रमण के चलते एसओपी को ध्यान में रखते हुए बनी प्रशासन ने लोगों को धार्मिक यात्राओं में शामिल न होने की हिदायत जारी की है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में सावन के मौसम में कई धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जाता है। इनमें क्षेत्र की नुकनाली, ऋयूषर समेत कैलाश कुंड यात्रा भी शामिल है। बनी सब डिवीजन से बड़ी संख्या में लोग मचैल यात्रा में भी सम्मिलित होते हैं।
विज्ञापन

किश्तवाड़ प्रशासन ने मचैल यात्रा पर जहां रोक लगा दी है, वहीं श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे हैं। बुधवार को दच्छन में बादल फटने और भोट नाले से यात्रा मार्ग पर हुए नुकसान के चलते बनी प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसका कारण महामारी के प्रसार को रोकना और खराब मौसम के बीच लोगों को सुरक्षित रखना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें