फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सुकराला देवी के दरबार में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माता सुकराला देवी के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगलवार को सुबह से ही जम्मू, उधमपुर, कठुआ, हीरानगर और अन्य इलाकों से भक्त पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह नौ बजे के बाद कई भक्तों को कतार में लगकर दर्शन करने पड़े।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के तहत सामाजिक दूरी बनाकर महामाई के दर्शन किए। कई भक्तों की ओर से मंदिर परिसर में कंजक पूजन किया गया। इस मौके पर भक्तों ने हलवा-पूरी और फल आदि का वितरण भी किया।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते महामाई के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आने पर महामाई के मंदिर के कपाट डेढ़ महीना पूर्व खोल दिए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें