फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ अफसरों ने मनाया वृद्ध दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीआरपीएफ की 121 बटालियन हीरानगर कैंप परिसर में शुक्रवार को वृद्ध दिवस (वेटेरनस डे) मनाया गया। जिसमें बटालियन के अधिकार क्षेत्र में निवास करने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट प्रहलाद पासवान विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन

जिसके लिए आप सभी ने अपने अमूल्य जीवन को देश की सेवा के लिए समर्पित कर इस काबिल बनाया है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हमारे बल की गौरव गाथा सुनाई जा रही हैं। इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा किया कि आज का दिन वृद्ध दिवस के रूप में आपके साथ मनाने का फैसला लिया है। यहां मौजूद सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसके लिए बटालियन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद लतीफ खान, द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, उप कमांडेंट महेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें