इंडेन गैस एजेंसी के पास दो लोगों पर तेजधार हथियार से हमला करने के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस की इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद एसएचओ सुशील कुमार शर्मा की टीम ने चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर को आरोपी हरीश कुमार और गणेश कुमार दोनों ने इंडेन गैस एजेंसी के पास भोजन कर रहे फिंतर निवासी मुनीश कुमार उर्फ लक्की और बंहोड़ निवासी राकेश उर्फ बंटू पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका अभी भी अमृतसर के किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।