फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक भिड़ंत में दो भाई जख्मी

Mon, 21 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों द्वारा डिवाइडर को तोड़कर बनाए गए डाइवर्जन हादसों को न्योता दे रहे हैं। रविवार को भी ऐसे ही एक डाइवर्जन से बाइक को हाइवे पार करवाते समय कार और बाइक के बीच हुई भिड़त में दो भाई घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने के चलते उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरोट मोड़ से कुछ दूर आगे लोगों द्वारा स्वयं ही बनाए गए डाइवर्जन से हाईवे को पार कर रहे बाइक सवार अजय कुमार और उसका भाई गुलशन कुमार निवासी चक सज्जन को जम्मू से पठानकोट की ओर आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार और बाइक के बीच हुई टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों भाइयों को चोट आई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

डाक्टरों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि लोगों द्वारा बनाए गए यह डाइवर्जन हादसों का सबब बन रहे हैं। हालांकि एनएचएआई ने पुलों के पास बनाए गए ऐसे डाइवर्जन बंद भी किए, लेकिन फिर भी कई स्थानाें पर यह रह गए हैं, जो आए दिन हादसों का सबब बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें