फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास लूटी गई कार जम्मू में खड़ी मिली

Mon, 01 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
विज्ञापन
कार हाईजैक करना - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हरियाचक से गाड़ी हाईजैक होने से हड़कंप मच गया। शनिवार देर रात को हुई इस घटना के बाद रविवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी जिलों की पुलिस को सूचित कर दिया। कठुआ और सांबा जिले को भी अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पंजाब के जिलों को भी दे दी। सब जगह वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी गई। इस बीच नाटकीय अंदाज में गाड़ी रविवार की सुबह जम्मू में यूनिवर्सिटी रोड स्थित हक्कु हाकी स्टेडियम के बाहर खड़ी मिली।

एसडीपीओ बार्डर रवैल चौधरी ने बताया कि शनिवार रात कमरवाड़ी श्रीनगर का रहना वाला सादिक अपनी ट्वेरा टैक्सी (जेके01टी8607) के साथ तवी पुल के नजदीक खड़ा था। सादिक जम्मू-श्रीनगर रूट पर टैक्सी चलाता है। इसी बीच दो लोगों ने उसकी गाड़ी को कठुआ में एक शादी समारोह में जाने के लिए बुक किया। किराया तय होते ही वे लोग जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर निकल पड़े।
विज्ञापन


ड्राइवर के मुताबिक तेल डलवाने के लिए सवार लोगों ने जम्मू शहर से बाहर निकल कर गाड़ी रुकवाई। संभवत: उन्होंने एटीएम का प्रयोग किया या फिर किसी से राशि लेकर एक हजार रुपये दिए। ड्राइवर सादिक इस रास्ते से अंजान था और उसे यह जानकारी नहीं थी कि उसे कहां ले जाया जा रहा था।

गाड़ी को हाईवे से उतारने के बाद दोनों ने उसे मुकंदपुर कैंप के नजदीक धक्का देकर उतार दिया और गाड़ी छीनकर फरार हो गए। सादिक लगभग डेढ़ से दो घंटे तक इलाके में घूमता रहा। उसका मोबाइल गाड़ी में ही रह गया। इसलिए वह किसी से संपर्क नहीं कर सका। इस बीच उसने किसी से नजदीकी पुलिस चौकी का पता पूछा। इसके बाद  हरियाचक चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत रियासत के सभी थानों में सूचना दे दी। एसडीपीओ बार्डर ने बताया कि सुबह वाहन हक्कू हाकी स्टेडियम के बाहर मिला। वाहन सड़क किनारे खुला पड़ा था, लेकिन चाबी नहीं थी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। गाड़ी में गोबर के भी निशान थे, जिससे ऐसा लगता है कि संभवत: वाहन को पशु तस्करों द्वारा इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने आरपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सोमवार को उस इलाके के एटीएम सीसीटीवी फुटेज की भी जानकारी ली जाएगी। ड्राइवर के अनुसार उसे गाड़ी रोककर सवार लोग राशि लाने के लिए गए थे। एसडीपीओ बार्डर ने बताया कि वाहन चालक सादिक के अनुसार सवार लोग डोगरी में बात कर रहे थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें