जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में दियालाचक बिलावर सड़क पर सल्लन के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार कार नंबर जेके-08 ई 4804 डिंगा अंब की ओर जा रही थी। वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक नंबर जेके 02 एए 0897 से जा टकराई। जोरदार टक्कर के कारण कार का आधे से ज्यादा हिस्सा ट्रक में घुस गया। हादसे में चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाहर निकालने में स्थानीय लोगों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
उसे तुरंत हीरा नगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। घायल क पहचान सत्यम निवासी दियालाचक्क के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करे कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो