बसोहली। बसोहली पुलिस ने जीरो मोड़ के निकट नाका लगाकर छह दुधारू मवेशियों को तस्करों के शिकंजे से मुक्त कराया है। इसमें तीन गाय, दो बैल और एक बछड़ा शामिल है।
एसडीपीओ सुनील सिंह के निर्देश पर इंचार्ज थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बसोहली-कठुआ मार्ग पर जीरो मोड़ के निकट नाका लगाकर पशु तस्कर वेग अली बंसतपुर कठुआ से मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि वेग अली अपने एक वाहन नंबर- पीवी0835क्यू 7287 में शीतलनगर से मवेशी लेकर पंजाब की तरफ जा रहा था। वाहन की तलाशी के दौरान मवेशियों को बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो