फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बड़ी डकैतियों के मामले में तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में हुई दो बड़ी डकैतियों के मामले में पुलिस को अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। शुक्रवार को मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजबाग थाना क्षेत्र से पकड़ा था। आरोपियों के पास से एक तमंचा और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पंजाब और हिमाचल पुलिस के साथ भी इस गिरोह को लेकर संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है, ताकि पंजाब में हुई डकैतियों में इन गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता पर जानकारी मिल सके। शनिवार को एसएसपी कठुआ श्रीधर पाटिल ने पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

श्रीधर पाटिल ने बताया कि कठुआ के पारलीवंड इलाके और हीरानगर के सेहसवां में पेट्रोल पंप पर हुई डकैती में इसी गिरोह का हाथ था। मुख्य आरोपी बलवीर सिंह उर्फ पम्मा को बदौली क्षेत्र से पकड़ा गया, जबकि अन्य दो आरोपियों में राकेश कुमार उर्फ टोनी निवासी प्रंगोली डिंगा अंब हीरानगर और विशाल वर्मा निवासी मंगलूर डिंगा अंब हीरानगर कठुआ का रहने वाला है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों से अपना जुर्म कबूल किया है। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने के लिए जिला पुलिस ने संयुक्त टीम का गठन किया था, जिसमें एसडीपीओ बार्डर रविंद्र सिंह और राजबाग थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने जांच की और इन्हें पुख्ता सूचना के आधार पर पकड़ा। एसएसपी ने बताया कि लूट के पैसे अभी बरामद नहीं हुए हैं। पेट्रोल पंप प्रबंधकों की ओर से कोई भी पुख्ता जानकारी पैसों की नहीं मिल पाई है। अभी भी जांच जारी है और इस मामले में ओर भी लोग सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें